फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Suspension of action will be taken if construction of community toilets does not start till 31 July

हाथरस: 31 जुलाई तक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शुरू न होने पर होगी निलंबन की कार्रवाई

Fri, 17 Jul 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Suspension of action will be taken if construction of community toilets does not start till 31 July
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक सहपऊ कार्यालय में सीडीओ आरबी भास्कर ने सामुदायिक शौचालयों के निर्माण व मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सीडीओ ने चेतावनी दी है कि 31 जुलाई तक जिस भी ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय निर्माण का शुरू नहीं हुआ उस ग्राम पंचायत के संबंधित पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
शासन के निर्देश पर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शासन स्तर से इस निर्माण को प्राथमिकता पर कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के क्रम में सभी ग्राम पंचायतों को धनराशि आवंटित कर दी गई है। सीडीओ आरबी भास्कर ने डीपीआरओ बनवारी सिंह के साथ ब्लॉक सहपऊ पहुंच कर सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को चेतावनी दी कि अगर 31 जुलाई तक सभी ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है, तो संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सभी कार्य 31 जुलाई तक पूरे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा जॉब कार्डधारकों का भुगतान समय से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed