{"_id":"60ad374b8ebc3e00d551e7c4","slug":"hathras-suppress-the-revelations-of-looting-cctv-footballs-investigated-shaphu-news-ali263910641","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लूटकांड के खुलासे को दबिशें, सीसीटीवी फुटेल खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लूटकांड के खुलासे को दबिशें, सीसीटीवी फुटेल खंगाले
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
सहपऊ-मानिकपुर लिंक मार्ग पर ढकपुरा रजवाहे से 500 मीटर आगे सोमवार की दोपहर को ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई 6.12 लाख रुपये की लूट की वारदात के खुलासे में पुलिस शिद्दत से जुटी है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के आला अधिकारियों के साथ एसओजी की टीम को भी इस वारदात के खुलासे के लिए लगाया है। सोमवार की देर रात को सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह, कोतवाल सत्यप्रकाश एवं एसओजी की टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालती रही।
पुलिस बदमाशों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूटे गए मोबाइल फोन के आधार पर उनको ट्रेस करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। इससे साफ है कि लुटेरे काफी देर तक क्षेत्र में घूमते रहे। पुलिस इलाके के पुराने शातिरों को भी रडार पर ले रही है। गौरतलब है कि सोमवार की दोपहर को गांव मानिकपुर निवासी गगन कुमार पुत्र अशोक कुमार ने सहपऊ स्थित एसबीआई शाखा से 10,47,950 रुपये की निकासी की थी।
इसमें से उसने चार लाख 35 हजार रुपये बैंक में ही गैस एजेंसी के खाते में जमा करा दिए थे। इसके बाद बची रकम को लेकर वह बाइक से सहपऊ-मानिकपुर लिंक मार्ग से मानिकपुर अपनी दुकान पर जा रहा था। रास्ते में जैसे ही वह ढकपुरा रजबहे से 500 मीटर आगे पहुंचा तो अपाचे बाइक पर आए दो हथियाद बंद बदमाशों ने उसे घेर लिया और उससे मारपीट एवं फायरिंग करते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं जिले के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित से पूछताछ की। बाद में एसपी ने भी कोतवाली पहुंचकर इस मामले की छानबीन की थी और पुलिस को घटना का शीघ्र ही खुलासे करने के निर्देश दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और उनकी सरगर्मी से तलाश में जुटी है।