फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Supporters surrounded the police station in protest against the remarks on the former block chief

हाथरस ः पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर टिप्पणी के विरोध में समर्थकों ने घेरा थाना

Sat, 14 Aug 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Supporters surrounded the police station in protest against the remarks on the former block chief
अपने समर्थकों के साथ कोतवाली में शिकायत करने के लिए जातीं पूर्व ब्लाक प्रमुख श्वेता सिंह व उनके प - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बाड़ी में एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के बहनोई तेजवीर सिंह सिसौदिया पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्वेता सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप उनके समर्थकों ने लगाया है।
इसके विरोध में शनिवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख व उनके समर्थकों ने शनिवार को कोतवाली का घेराव कर लिया और भाजपा नेता के खिलाफ मुुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। इस संबंध में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तरफ से तहरीर भी दी गई है, लेकिन अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्वेता सिंह व उनके पति सुमंत किशोर सिंह का कहना है कि आरोप की पुष्टि के लिए उन्होंने वीडियो फुटेज भी पुलिस को दिए हैं, फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार का कहना है कि वह जांच के बाद ही कोई कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्वेता सिंह की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि 12 अगस्त को भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया पुत्र भगवान सिंह निवासी नगला मियां ने उनके प्रति अपमानजनक शब्द कहे। यह महिलाओं का अपमान भी है। आरोप है कि तेजवीर सिंह ने इस बयन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी उसको वायरल कराया।
थानाध्यक्ष अवधेश कुमार तहरीर व वीडियो मिलने के बाद भी मुकद्दमा दर्ज किए जाने के बजाए आनाकानी करते हुए जांच किए जाने की बात कहने लगे। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख श्वेता सिंह ने जांच होने तक कोतवाली में बैठकर इंतजार किए जाने की बात कहीं।
उन्होंने कहा कि कोतवाली पुलिस सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा के द्वारा महिला सशक्तिकरण की बात कही जा रही है। तो दूसरी तरफ उनके नेता व कार्यकर्ता तेजवीर सिंह सिसौदिया के द्वारा स्त्री के खिलाफ अश्लील व अशोभनीय टिप्पणी करते हुए मजाक उड़ाया जा रहा है।
इस दौरान थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने 24 घंटे में जांच पूरी होने की बात कहते हुए कहा है कि शिकायतकर्ता आरटीआई के तहत सूचना मांग सकते हैं कि पुलिस ने क्या जांच की है। थानाध्यक्ष से आश्वासन मिलने के बाद 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्वेता सिंह अपने समर्थकों के साथ यह कहते हुए वहां से चली गईं कि अगर इस अवधि में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगी।
मैने कोई भी गलत टिप्पणी नहीं की है। मैने सिर्फ इतना कहा है कि जो शख्स अपनी पत्नी का सगा नहीं हुआ, वह किसी दूसरे का क्या सगा होगा। पूरे पांच वर्ष में ब्लॉक प्रमुख श्वेता सिंह थीं, लेकिन कहीं भी उनके नाम की बजाय उनके पति एस सुमंत किशोर के नाम की पट्टिकाएं लगी हैं।

मैं अपने कथन पर अब भी अडिग हूं। भाजपा सरकार जब महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंप रही है तो ऐसे में महिलाओं के कामकाज में उनके पति की दखलअंदाजी कहां तक जायज है। मेरे बयान की किसी भी स्तर से जांच करा ली जाए, जिसमें पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।
-तेजवीर सिंह सिसौदिया, भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed