{"_id":"5ed9413b8ebc3e9056108b91","slug":"hathras-summons-clarified-from-ado-panchayat-of-seven-blocks-hathras-news-ali235328532","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सातों ब्लॉकों के एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सातों ब्लॉकों के एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में लापरवाही पर शासन ने नाराजगी जताई है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष शून्य प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सभी एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा है कि स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
शासन के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। यहां जिले की 474 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन भी पंचायतराज विभाग की तरफ से किया गया है। इन शौचालयों के निर्माण के लिए धनराशि का आवंटन भी कर दिया गया है। इसके बावजूद शौचालयों के निर्माण की प्रगति शून्य है।
ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की प्रगति शून्य होने पर शासन ने नाराजगी व्यक्त की है। शासन ने डीपीआरओ बनवारी सिंह ने इस संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया है। शौचालयों के निर्माण में लापरवाही व मॉनीटरिंग न करने पर डीपीआरओ ने सभी सातों ब्लॉकों के एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीपीआरओ ने निर्देश दिए हैं कि शौचालयों के प्रगति तेज करने के साथ स्पष्टीकरण दिया जाए, अन्यथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।