{"_id":"634b0366fe0df912da1e52ad","slug":"hathras-students-of-secondary-schools-will-show-talent-in-sports-for-two-days-hathras-news-ali302740378","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दो दिन खेल में दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दो दिन खेल में दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 और 30 अक्तूबर को होगा। सरस्वती इंटर कॉलेज के संयोजन में यह प्रतियोगिता पुलिस लाइन में होगी। इसमें जिले भर के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जनपदीय विद्यालयीय खेल समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 24वीं जनपदीय युवा समारोह 2022 का आयोजन सरस्वती इंटर कॉलेज के संयोजकत्व में होगा।
डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के बालक वर्ग में तहसील स्तर पर चयनित प्रतिभागी एवं बालिका वर्ग में नियमानुसार प्रतिभाग कराया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रधानाचार्य जिला खेल सचिव अतुल कुमार वर्मा से 8005301035 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। संवाद