{"_id":"619e8a77eb0035345f30be93","slug":"hathras-student-council-realizes-the-concept-of-service-hathras-news-ali27896856","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सेवा संकल्पना को साकार करती है विद्यार्थी परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सेवा संकल्पना को साकार करती है विद्यार्थी परिषद
विज्ञापन
हाथरस : एबीवीपी की बृज प्रांत की बैठक में मंचासीन अतिथि व उपस्थित विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम स्टूडेंट ऑफ सेवा की बृज प्रांत स्तरीय बैठक बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में हुई। शुभारंभ अखिल भारतीय एसएफएस के कार्य प्रमुख कमल नयन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राकेशचंद्र चतुर्वेदी, प्रांतीय संगठन मंत्री जयकरन, प्रांतीय मंत्री बल्देव चौधरी, प्रियंका तिवारी और प्रांत संयोजक एसएफएस कुनाल दिवाकर ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अखिल भारतीय सेवा कार्य प्रमुख कमल नयन ने कहा कि भारत की परिकल्पना ही सेवा परमो धर्म है। यही हमारी संस्कृति का मूल सेवा भाव भी है। स्टूडेंट फॉर सेवा आयाम के माध्यम से विद्यार्थी परिषद के लोग सेवा संकल्पना को साकार करने का काम करते हैं। कोरोना काल में भी इसके कार्यकर्ताओं ने जान की परवाह किए बिना ही लोगों की मदद की है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कहा कि वह इस आयाम के माध्यम से सेवा बस्तियों में परिषद की पाठशाला, जरूरतमंद छात्रों के लिए पुस्तक और बैग जैसी सभी जरूरी चीजों को उपलब्ध कराने का कार्य कर सकते हैं। इस आयाम को बढ़ाने के लिए कॉलेज इकाई तक सभी को अलग-अलग दायित्व दे सकते हैं। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि समाज की हर प्रकार की मदद करें। संचालन बृज प्रांत के प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा ने किया। संवाद