फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Strong storm came with drizzle, power stalled

हाथरस : बूंदाबांदी के साथ आई तेज आंधी, बिजली ठप

Fri, 15 Apr 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Strong storm came with drizzle, power stalled
हाथरस : शहर में आई तेज आंधी के दौरान शहर में छाये धूल के गुबार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मौसम ने बृहस्पतिवार की शाम को फिर करवट बदली। बूंदाबांदी के साथ तेज आंधी आई। आंधी से शहर से ग्रामीण अंचल तक बिजली की लाइनों में फाल्ट हो गए। कई स्थानों पर खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली व्यवस्था कई घंटे तक चरमरा गई। किसानों की चिंता बढ़ गईं। किसान तेजी से कामों को निपटाने में जुट गए। हालांकि मौसम के बदलने से लोगोें को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल माह में मई-जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोगों को कई जतन करने पड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह से दोपहर तक गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किए रखा। शाम को मौसम एकाएक बदला। पहले बादल छाये और फिर तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ देर बाद बूंदाबांदी के साथ तेज आंधी आई।
विज्ञापन

आंधी के चलते गिजरौली, ओढ़पुरा, वाटर वर्क्स, गांव महौ, सलेमपुर, नगला रति, चंदपा आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कई घंटे तक बिजली गुल रही। कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे और लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। इस कारण विभाग को आर्थिक नुकसान हुआ। मौसम के बदलने से गेहूं की फसल प्रभावित होने का किसानों को डर सताने लगा। किसान आसमान की ओर देखते हुए तेजी से कामों को निपटाने में जुट गए। शाम तक आसमान में बादल छाये रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed