{"_id":"633492debe14476d15034572","slug":"hathras-stray-animals-will-ruin-the-crop-if-you-do-not-put-barbed-wire-hathras-news-ali3014531168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कटीले तार न लगाएं तो फसल बर्बाद कर देंगे आवारा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कटीले तार न लगाएं तो फसल बर्बाद कर देंगे आवारा पशु
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसआवारा गोवंश से अपनी फसल को बर्बाद होने से बचाने के लिए किसान तमाम जतन कर रहे हैं, लेकिन अब वह अपनी फसल की सुरक्षा के लिए खेतों पर कटीले तारों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। जिसमें साफ कहा गया है कि यदि किसानों के कटीले तारों से पशुओं को चोट पहुंचती है तो पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। शासन के आदेश के बाद किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन
हाथरस : खेतों में घूमते आवारा पशु। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आवारा गोवंश से अपनी फसल को बर्बाद होने से बचाने के लिए किसान तमाम जतन कर रहे हैं, लेकिन अब वह अपनी फसल की सुरक्षा के लिए खेतों पर कटीले तारों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इसे लेकर शासन ने फरमान जारी किया है। जिसमें साफ कहा गया है कि यदि किसानों के कटीले तारों से पशुओं को चोट पहुंचती है तो पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।
इस फरमान के बाद किसान बेहद परेशान हैं। किसानों का कहना है कि आवारा गोवंश से अपनी फसल को बर्बाद होने से बचाने के लिए वह पूरी रात खेतों पर गुजारने को मजबूर हैं। अब उनकी चुनौती और बढ़ जाएगी। शासन ने अपने आदेश में कहा है कि किसान ब्लेड वाले या कटीले तारों के स्थान पर साधारण तार व रस्सी का प्रयोग कर सकेंगे। इसे लेकर पशु पालन विभाग को भी सतर्क कर दिया गया है।
सभी पशु चिकित्सकों को 24 घंटे पशु चिकित्सालयों को संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायल पशुओं का तत्काल इलाज सुनिश्चित किया जाए। शासन के आदेश के बाद किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। किसान अब फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तो दूसरी ओर से पशु क्रूरता के तहत होने वाली कार्रवाई को लेकर बेहद परेशान हैं। आदेश के बाद किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
अगर खेतों पर कटीले तार न लगाएं तो आवारा पशु फसल को बर्बाद कर देंगे। रात्रि में आवारा गोवंश के झुंड खेतों में घुसकर पूरी फसल को बर्बाद कर देते हैं। इस आदेश से किसान परेशान हैं।
-भूपेंद्र सिंह, झींगुरा
सरकार खेतों पर कटीले तार लगाने से मना कर रही है, लेकिन आवारा गोवंश को रोकने के लिए कोई समाधान नहीं कर रही है। आदेश के बाद के बाद किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।
-शीलेंद्र सिंह, जैनी गढ़ी
खेतों की पूरी सुरक्षा करने के बाद भी फसल को बर्बाद होने से बचाने के लिए रात भर खेतों पर सोना पड़ता है। इस आदेश के बाद तो हर समय किसानों को खेतों पर ही रहना पड़ेगा।
-कन्हैया, गिजरौली
अगर तार लगाकर खेत की सुरक्षा न करें तो आवारा पशु पूरी फसल को बर्बाद कर देंगे। अब पशु क्रूरता के तहत होने वाली कार्रवाई की वजह से गोवंश की रोकथाम के लिए दूसरा उपाय खोजना पड़ेगा।
-राजू , कैमार
किसान अपने खेतों पर कटीले तार नहीं लगा सकते हैं। फसल की सुरक्षा के लिए सादा तार का प्रयोग कर सकते हैं। इससे पशुओं को कोई चोट भी नहीं पहुंचेगी।
-डॉ. सुशील कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी