फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Stoned, Ambedkar statue damaged amid firing, five injured

हाथरस: पथराव, फायरिंग के बीच आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पांच लोग जख्मी

Fri, 08 May 2020 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Stoned, Ambedkar statue damaged amid firing, five injured
हाथरस: गांव जसराना में पथराव और फायरिंग के बाद बिखरे पड़े ईंट-पत्थर। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जसराना में शुक्रवार की सुबह बच्चों के खेल के विवाद को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर गाली-गलौज हुई और पथराव भी किया गया। इस दौरान फायरिंग होने की भी जानकारी मिली है। गांव में असामाजिक तत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बताते हैं कि तीन दिन पहले दोनों समुदायों के बच्चों के बीच क्रिकेट के खेल को लेकर झगड़ा हुआ था, जिससे दोनों पक्षों के लोग गुस्से में थे।
प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कौशिक दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी भी वहां बुलवा ली गई। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और एसडीएम हरीशंकर यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने गांव में दबिश देकर 33 लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें से पांच घायल हैं। इन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गांव में फिलहाल तनाव भरी खामोशी है। एहतियातन पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। इस मामले में 38 नामजदों और करीब 200 अज्ञात लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

दरअसल, ग्राम जसराना में तीन दिन पूर्व बच्चों में क्रिकेट के खेल को लेकर झगड़ा हुआ था। शुक्रवार को इसी झगड़े ने फिर हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलने लगे और ईंट-पत्थर फिंकने शुरू हो गए, जिससे गांव में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपने लगे। इस बीच उपद्रवियों ने डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर सासनी कोतवाल अश्विनी कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट मनोज शर्मा, हाथरस जंक्शन कोतवाल विनोद कुमार, कोतवाल चंदपा बीपी गिरि को भी फोर्स के साथ मौके पर बुलवा लिया गया। पुलिस को देखकर उपद्रवी घरों में छिप गए। बाद में एएसपी और एसडीएम भी आ गए। देखते ही देखते गांव छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने घरों में छिपे 33 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें से पवन कुमार, कृष्णा, सोवरन सिंह, नवाब सिंह और पिंकी देवी को घायल होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। शांति व्यवस्था के लिए एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। खबर लिखने तक पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।
बच्चों में विवाद हुआ था, जिसमें बड़े लोग भी शामिल हो गए। इस मामले में बड़ी कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी हाथरस

हाथरस: गांव जसराना में पथराव, फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स।

हाथरस: गांव जसराना में पथराव, फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स।- फोटो : SASNI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed