फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Stone pelting, firing, vandalism in buses in Sikandrarau

हाथरस : सिकंदराराऊ में पथराव, फायरिंग, बसों में तोड़फोड़

Sun, 11 Jul 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Stone pelting, firing, vandalism in buses in Sikandrarau
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ (हाथरस)। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मतगणना के दौरान शनिवार की दोपहर को भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के बराबर वोट निकलने के बाद बवाल हो गया। लाटरी निकालने में हुई देरी के कारण सपा समर्थकों में गलतफहमी फैल गई। उन्होंने सपा प्रत्याशी को हराने की आशंका जाहिर करते हुए शोर-शराबा शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल सपाइयों को समझा ही रहे थे कि इस बीच किसी ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। पत्थरों से बचने के लिए पुलिस कर्मी भी इधर-उधर छिप गए। फायरिंग भी की गई। पथराव में कई पुलिस कर्मियों के भी घायल हुए हैं।
इसके बाद एसपी की अगुवाई में पुलिस बल ने जीटी रोड पर हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सपाइयों ने चारों तरफ से पुलिस पर पत्थरों की बौछार की। भागते हुए उपद्रवियों ने नगर पालिका के क्रीड़ास्थल के बाहर आधा दर्जन रोडवेेज बसों को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे बसों में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री घायल भी हो गए। यात्रियों ने बसों से उतरकर खुद को पत्थरों से बचाया। बाद में पुलिस ने मौके से एटा जिले के नंबर की कई निजी गाड़ियां जब्त कर लीं। करीब 35 सपा समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

घटनाक्रम उस समय शुरू हुआ, जब दोनों प्रत्याशियों के बराबर वोट निकलने पर करीब आधा घंटे तक लाटरी नहीं निकली तो इस दौरान अलीगढ़ रोड की तरफ एक गेस्ट हाउस के बाद जमे भाजपा समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे सपा समर्थकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और अफवाह फैल गई कि भाजपा प्रत्याशी को जिता दिया गया है। इसके बाद वहां पथराव शुरू हो गया। एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सपा के जीटी रोड स्थित कार्यालय पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यहां मौजूद लोगों पर जमकर लाठियां बरसाईं और करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवती यादव ने खुद को कमरे में बंद कर बचाया। पथराव के दौरान कासगंज रोड और जीटी रोड की तरफ से फायरिंग की आवाजें भी सुनी गईं। पुलिस की सख्ती को देखते हुए पथराव बिल्कुल थम गया।
उपद्रवियों ने पंत चौराहे पर खड़ीं भाजपा के झंडे लगी गाड़ियों को भी पत्थर बरसाकर क्षतिग्रस्त कर दिया और इनके शीशे भी चकनाचूर कर दिए। उपद्रवियों द्वारा रोडवेज बसों में की गई तोड़फोड़ और सवारियों के जख्मी होने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सपा के लोगों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की है। एक पत्थर हिस्ट्रीशीटर देवेंद्र यादव उर्फ बंटी यादव के सिर पर लगा, जिससे वह घायल हो गए। सोशल मीडिया पर गोली लगने की अफवाह फैलाई जा रही है, जो सरासर गलत है। उपद्रव करने वाले सपाइयों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोली चलने की बात गलत है। दोनों पार्टियों के समर्थकों के मध्य बैरिकेडिंग की गई थी और 500 मीटर की दूरी भी रखी गई थी। इस मामले में उपद्रवियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ पुलिस कर्मी भी चोटिल हुए हैं। इनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।
-विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed