फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Statue of Hanuman ji found in the excavation of BSA office premises

हाथरस : बीएसए दफ्तर परिसर की खोदाई में निकली हनुमान जी की प्रतिमा

Fri, 30 Sep 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:55 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसएक शख्स को दिखे स्वप्न के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के कार्यालय परिसर में खोदाई कराई गई।जमीन खोदने के लिए लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई, इस सब में दोपहर हो गई।मूर्ति निकलते ही वहां लोगों का तांता लग गया।

विज्ञापन
Hathras: Statue of Hanuman ji found in the excavation of BSA office premises
हाथरस : खोदाई के बाद निकली हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना करते क्षेत्रीय सभासद व अन्य लोग। सं? - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक शख्स को दिखे स्वप्न के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के कार्यालय परिसर में खोदाई कराई गई। खोदाई में यहां हनुमान जी की मूर्ति निकली है। मूर्ति के निकलते ही मौके पर भक्तों की भीड़ लग गई। हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि उनकी कोशिश रहेगी कि जहां से मूर्ति निकली है, वहीं हनुमान जी का मंदिर भी बने।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई निवासी पंडित पंकज ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से सपना आ रहा था कि हाथरस शहर में एक स्थान पर हनुमान जी की मूर्ति जमीन के नीचे है। हनुमान जी बार-बार उन्हें सपना देकर कह रहे हैं कि मुझे निकालो, मेरा यहां दम घुट रहा है। सपने के बाद वह जगह तलाशते-तलाशते बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास शुक्रवार की सुबह आ पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों को बताया कि यहां हनुमान जी की मूर्ति होनी चाहिए। इस तरह की बात उन्हें हनुमान बाबा सपने में कह रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद आसपास के लोग और हिंदू संगठनों के लोग भी वहां आ गए। नगर पालिका के सभासद निशांत उपाध्याय और सुरेश चौधरी भी आ गए। पुलिस के कान तक जब यह बात पहुंची तो पुलिस भी वहां पहुंची। जमीन खोदने के लिए लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई, इस सब में दोपहर हो गई। मौके पर जेसीबी भी बुलाई गई, लेकिन जेसीबी अंदर नहीं जा सकी तो कुछ लोगों ने फावड़े से ही खोदाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन से करीब तीन फुट की गहराई पर हनुमान जी के करीब ढाई फुट की पत्थर की मूर्ति निकली। मूर्ति निकलते ही वहां लोगों का तांता लग गया। शहर में जिसको भी इसकी जानकारी हुई वह हनुमान जी की एक झलक पानी के लिए दौड़ पड़ा। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार व अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए। इस प्रतिमा को रमनपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर में रखवा दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि पंडित जी का सपना सच हुआ है। यहां हनुमान जी की मूर्ति निकली है। हम सब का प्रयास रहेगा कि इसी स्थान पर मंदिर भी बने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed