Hathras Stampede: मुख्य आरोपी मधुकर और एक अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, तीसरा कल होगा पेश
5 जुलाई की देर शाम दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर से पुलिस ने पूछताछ की। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया। साथ में अन्य आरोपी संजू यादव को भी कोर्ट में पेश किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस हादसे में इनामी मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर और अन्य गिरफ्तार आरोपी संजू यादव को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीसरे गिरफ्तार आरोपी को बाद में पेश किया जाएगा।
हाथरस हादसे में गिरफ्तार मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर और अन्य आरोपी संजू यादव का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह के न्यायालय में देव प्रकाश मधुकर व संजू यादव को पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तीसरे गिरफ्तार आरोपी राम प्रकाश शाक्य को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका, उसे कल 7 जुलाई को पेश किया जाएगा।
#WATCH | Hathras, UP: Dev Prakash Madhukar, main accused in Hathras stampede sent to 14-day judicial custody by CJM court. pic.twitter.com/HM1fzIwAca
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 6, 2024
5 जुलाई की देर शाम दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर से पुलिस ने पूछताछ की। आज उसे पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंची। मधुकर के मेडिकल परीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इससे पहले 2:00 बजे पुलिस मधुकर को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी, लेकिन मीडिया का भारी जमावड़ा होने के चलते कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। दोबारा 15 मिनट बाद पुलिस मुख्य आरोपी मधुकर को मेडिकल परीक्षण के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद देव प्रकाश मधुकर को कोर्ट भेज दिया गया। साथ में आरोपी संजू यादव को भी कोर्ट में पेश किया गया।
सिकंदराराऊ के फुलरई-मुगलगढ़ी में 2 जुलाई को साकार हरि का सत्संग आयोजित किया गया। सत्संग के बाद वहां पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 100 से अधिक अनुयायियों की जान चली गई। इस आयोजन के लिए देव प्रकाश मधुकर ने अनुमति ली थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुख्य आरोपित बतौर मुकदमा दर्ज कराया। देव प्रकाश मधुकर परिवार सहित गायब हो गया। उस पर 25 हजार से बढ़ाते हुए एक लाख का इनाम रख दिया गया। पुलिस ने 5 जुलाई की देर शाम मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। उसके वकील का दावा था कि उसने आत्मसमर्पण किया है। साथ में अन्य राम प्रकाश शाक्य और संजू यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.