फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SPs protest on Tehsil in protest against government policies

हाथरस: सरकार की नीतियों के विरोध में सपाइयों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: SPs protest on Tehsil in protest against government policies
हाथरस: सादाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पूर्व केंद्रीय ? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

समाजवादी पाटी के कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार को फिर जुलूस निकाला। तहसील पर नारेबाजी के बीच धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सपाइयों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। सपाइयों के प्रदर्शन को देखते हुए तहसील परिसर में पुलिस फोर्स भी तैनात रही और अधिकारी चौकन्ने नजर आए।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता रावत नगर कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय पर एकत्रित हो गए। उसके बाद नारेबाजी करते हुए सभी सपाई जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे। वहां धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सपाइयों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राज्यपाल के नाम प्रेषित इस ज्ञापन में कहा गया है कि कि प्रदेश में इन दिनों अराजकता की स्थिति है। कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। हजारों लोगों की मौत हो चुकी हैं। अस्पतालों में उपचार की सुचारु व्यवस्था नहीं है। किसान बदहाली का शिकार है। सरकार गन्ना किसानों का अभी तक बकाया अदा नहीं कर सकी है। बीज और कीटनाशक दवाओं का संकट है। किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य तक नहीं मिल रहा है। आय दोगुना करने का झूठा वादा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बिल और डीजल के दाम बढ़ाकर फसलों को चौपट कर दिया गया है। राज्य सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। लॉकडाउन के समय में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनियां कर दी गई हैं। नोटबंदी व जीएसटी से व्यापार चौपट हो गया है। सपाइयों ने सरकार से मांग की कि बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि रोकी जाए। फर्जी एनकाउंटर बंद हों। विद्यार्थियों की पांच महीने की लॉकडाउन अवधि की फीस माफ की जाए। बेरोजगारों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाए।

ज्ञापन देने वालों में श्याम सिंह प्रधान, हीरो यादव, हाजी फजलुर्रहमान, रजनी सेंगर, अशोक कुमार सिंह, भोला यादव, धनवीर यादव, सुधीर यादव, विवेक यादव, ईश्वरी प्रसाद, सतीश कुमार, सचिन यादव, दुर्गेश यादव, चोखेलाल, इमरान आदि काफी सपाई मौजूद थे। ज्ञापन पर सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मूलचंद निम, तजेंद्र यादव आदि के भी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed