फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Speeding dumper trampled Kanwariyas going to Gwalior, six killed

हाथरस : ग्वालियर जा रहे कांवड़ियों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, छह की मौत

Sat, 23 Jul 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Speeding dumper trampled Kanwariyas going to Gwalior, six killed
हाथरस : हादसे में छह कांवड़ियों की मौत के बाद डीआईजी दीपक कुमार जानकारी देते एएसपी। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहे कुछ कांवड़ियों को अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात एक डंपर ने रौंद दिया। इस भीषण हादसे में पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घटना से आक्रोशित कांवड़ियों ने आगरा और ग्वालियर में जाम लगाया।
ग्वालियर से कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए गया था। शुक्रवार को यह लोग लौट रहे थे। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सादाबाद कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव बढ़ार के निकट रात्रि पौने दो बजे के लगभग पीछे से आ रहे एक डंपर ने इन कांवड़ियों को रौंद दिया। डंपर की चपेट में सात कांवड़िए आ गए।
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सादाबाद पुलिस के अलावा डीएम रमेश रंजन, एसपी विकास कुमार वैद्य घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने इन कांवड़ियों के जत्थे में शामिल अन्य कांवड़ियों से दुर्घटना को लेकर जानकारी हासिल की और थोड़ी देर में ही एडीजी आगरा राजीव कृष्ण और डीआईजी अलीगढ़ दीपक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों शवों का रात्रि में ही हाथरस के पोस्टमार्टम गृह पर पोस्टमार्टम कराया गया। सुबह करीब छह बजे इन पांचों शवों को यहां से भिजवा दिया गया। पुलिस डंपर की तलाश में लग गई और थोड़ी देर में पुलिस ने डंपर को भी चालक सहित पकड़ लिया। यह डंपर भी ग्वालियर का बताया जा रहा है। इसका चालक सिकंदराराऊ में गिट्टी उतारकर लौट रहा था। मामला चूंकि गंभीर था, ऐसे में शासन के अधिकारी भी घटना की जानकारी लेते रहे। संवाद
मृत कांवड़ियों के नाम
वर्षीय रणवीर पुत्र अमर सिंह (25), जबर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह (20), नरेश पाल पुत्र रामनाथ (40), मनोज कुमार पुत्र मोहन (30) , रमेशपाल पुत्र नाथूराम (40) (इन सभी की मौके पर मौत) और विकास पुत्र प्रभु दयाल (26) सभी निवासी बहांगी खुर्द थाना उटीला जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश।

डंपर समेत आरोपी चालक गिरफ्तार, परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा
घटना के बाद अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) आगरा जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अलीगढ़ सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुबह शवों का पोस्टमार्टम कराकर इन्हें यहां से भिजवा गया। पुलिस ने चालक को डंपर सहित गिरफ्तार कर लिया है। सुबह शासन के निर्देश पर डीएम रमेश रंजन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed