हाथरस : लंपी रोग की रोकथाम के लिए गोशालाओं की विशेष निगरानी
सार
गौरतलब है कि जिले के ग्रामीण इलाकों में लंपी रोग तेजी से पांव पसार रहा है। दरअसल, प्रशासन को आशंका है कि यदि गोशालाओं में लंपी की घुसपैठ हुई तो सैकड़ों गोवंश इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसे लेकर पशुपालन विभाग की ओर से गोशालाओं में रह रहे गोवंश के टीकाकरण का कार्य पूर्ण कर दिया गया है।विभाग की ओर से सभी गोशाला संचालकों व केयरटेकर को विशेष रूप से सफाई कराने के साथ लंपी के लक्षणों की जानकारी देते हुए पशुओं के इनसे बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन