फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Special campaign against malnutrition will start from tod

हाथरस: आज से शुरू होगा कुपोषण के खिलाफ विशेष अभियान

Wed, 30 Jun 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Special campaign against malnutrition will start from tod
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पांच वर्ष की उम्र के अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा एक जुलाई से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का खाका खींच लिया गया है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) ब्लॉक हाथरस शहर और सासनी राहुल वर्मा ने बताया कि निदेशक आईसीडीएस डॉ. सारिका मोहन के पत्र अनुसार अभियान को शुरू करने से पहले एक से पांच वर्ष की आयु वाले बच्चों में कुपोषण की पहचान के लिए बेसलाइन सर्वे कराया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा वजन और लंबाई के आधार पर सैम और मैम बच्चों को चिन्हित किया गया है। वजन और आयु के अनुसार अति कुपोषित बच्चों का भी चिह्नांकन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के लिए तीन थीम निर्धारित की गई हैं। पहले माह में मातृ पोषण, दूसरे माह के अभियान का थीम बाल पोषण व तीसरे माह के अभियान का थीम प्रथम हजार दिवस थीम रखी गई है। पोषण संवर्धन की ओर एक कदम अभियान चलाया जाएगा। पहले महीने का अभियान मातृ पोषण को केंद्र में रखकर चलाया जाएगा। दूसरे महीने के अभियान में थीम बाल पोषण के साथ पोषण प्रबंधन से संबंधित गतिविधियां चलेंगी। तृतीय माह के अभियान में प्रथम हजार दिवस के अनुसार चलेगा। इस दौरान कुपोषित, अतिकुपोषित, सैम और मैम श्रेणी के बच्चों के घर साप्ताहिक गृह भ्रमण और उनकी माताओं को पोषाहार रेसिपी, वजन निगरानी, अनुपूरक आहार आदि के सेवन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed