फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Spark left from the hanging line, people demonstrated

हाथरस : झूलती लाइन से छूटी चिंगारी, लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Dec 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Spark left from the hanging line, people demonstrated
हाथरस : गुड़िहा वाला पेच में जर्जर बंच केबल को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के ज्यादातर इलाकों में बिजली की लाइनें झूल रही हैं। इससे विभाग अनजान बना हुआ है। शनिवार को शहर के लाला वाला पेच में झूलती हुई बिजली की लाइन के नीचे से गाड़ी निकल रही थी। इस दौरान लाइन का स्पर्श होने से चिंगारी छूटने लगी। चालक ने गाड़ी को मुश्किल से आगे बढ़ाया। इस पर लोगों का गुस्सा फूट गया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक बिजली की लाइनें भगवान भरोसे हैं। कहीं लाइन जर्जर हालत में हैं तो कहीं झूल रही हैं। इस कारण आए-दिन लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। शनिवार की दोपहर को लाल वाला पेच में एक गाड़ी निकल रही थी। इस दौरान गाड़ी के तिरपाल का बिजली की लाइन से स्पर्श हो गया।
विज्ञापन

लाइन का स्पर्श होने से चिंगारी निकलने लगी। गाड़ी का चालक हड़बड़ा गया। वहां उद्यमी व कर्मियों ने जैसे-तैसे गाड़ी को निकलवाया। बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज लोगों का सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में अतुल कुमार अग्रवाल, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विजयकांत शर्मा, गिरीश वार्ष्णेय, हर्षित अग्रवाल, प्रेम कुमार, हर्ष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अरुण माहेश्वरी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed