{"_id":"6079da3e8ebc3e59176b89e0","slug":"hathras-sp-knows-the-security-of-ballot-boxes-hathras-news-ali2612619150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसपी ने जाना मतपेटिकाओं की सुरक्षा का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसपी ने जाना मतपेटिकाओं की सुरक्षा का हाल
विज्ञापन
हाथरस : एमजी पॉलीटेिक्नक परिसर स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते एसपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा बलों की ड्यूटी की जांच की और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एमजी पॉलीटेकिभनक में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिस बल की ड्यूटी चेक की। निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बॉक्स एवं हार्डडिस्क की स्थिति की भी जानकारी ली। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए इससे बचाव के लिए सैनिटाइजर, मास्क और फेस शील्ड का प्रयोग करते हुए पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी करने को कहा।