फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Son-in-law coming to see the hospital falls from his mother-in-law's bike, dies

हाथरस: दामाद को अस्पताल देखने आ रही सास बाइक से गिरी, मौत

Sat, 06 Jun 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Son-in-law coming to see the hospital falls from his mother-in-law's bike, dies
हाथरस: घायल महिला का जिला अस्पताल में होता उपचार। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल हुए दामाद को देखने जिला अस्पताल अपनी बेटी के साथ आ रही सास की बाइक से गिरने के कारण मौत हो गई। उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर सास को मृत घोषित कर दिया गया और उसकी बेटी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम के ही शव लेकर घर चले गए।
थाना मुरसान के गांव छोटुआ नवीप़ुर निवासी अजीत पुत्र कन्हैयालाल अलीगढ़ रोड पर मंडी के निकट कार की टक्कर से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी जब अजीत की सास द्रोपा देवी उम्र (55 वर्ष) पत्नी घनश्याम सिंह निवासी महावीरगंज जलेसर एटा को हुई तो वह अजीत की पत्नी भारती को अपने साथ लेकर पड़ोस के युवक की बाइक पर सवार होकर हाथरस आ रहीं थीं।
विज्ञापन

इस बीच मान महौ के निकट बाइक अनियंत्रित हो गई और मां-बेटी बाइक से गिर गईं। दोनों बुरी तरह से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर द्रोपा देवी को मृत घोषित कर दिया गया। भारती को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। यहां पर पहले से भर्ती अजीत को भी उसकी पत्नी के साथ रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग मृतका का शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed