फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Son and daughter-in-law caught the woman celebrating with lovers, beaten up

हाथरस: प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते महिला को पुत्र और पुत्रवधू ने पकड़ा, धुनाई

Thu, 16 Jul 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Son and daughter-in-law caught the woman celebrating with lovers, beaten up
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे में मंगलवार की देर शाम को अपनी प्रेमिका से मिलने आया एक शख्स रात्रि को गांव में ही रुक गया। आधी रात को दोनों को पुत्र और पुत्रवधू ने रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। दोनों की जमकर धुनाई की गई। शिकायत पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई।
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कस्बे में अपने दूर के रिश्तेदार के यहां जनपद मथुरा थाना बल्देव क्षेत्र के गांव का व्यक्ति अपने साथियों के साथ थाली आदि बजाकर तांत्रिक क्रिया करता है। उसका यह क्रम कई दिन तक चला। वहां कस्बे की ही एक करीब 50 वर्षीय महिला यह तमाशा देखने के लिए प्रतिदिन जाती थी। इस दौरान इस तांत्रिक से उसकी आंखें लड़ गईं। दोनों ने एक-दूसरे को अपना फोन नंबर भी दे दिया। बातों से शुरू हुआ यह सिलसिला घर आने-जाने तक पहुंच गया। यह महिला कई दिनों तक इस शख्स के पास उसके गांव में रहकर आती थी। उसका पति खुद उसको छोड़कर आता था।
विज्ञापन

इन दोनों के इश्क के बारे में दोनों ही परिवार में जानकारी थी। प्रेमी से हजारों रुपये व कुछ आभूषण आदि भी प्रेमिका ने ले रखे थे। इसकी जानकारी उसके पति को भी है। मंगलवार को प्रेमिका ने फोन कर उसको बुलाया। वह अपने लड़के के साथ आया था, लेकिन प्रेमिका के पुत्र एवं पुत्रवधू को इसकी जानकारी नही थी। महिला का पुत्र बाहर रहता है। वह दो-तीन दिन पूर्व ही घर आया था। महिला का प्रेमी रात करीब नौ बजे आया था और महिला के घर पर ही रुक गया। आधी रात को पुत्रवधू को संदेह हुआ तो उसने अपने पति को भेजा। देखा तो यह दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। मां को ऐसी हालत में देखकर पुत्र एवं पुत्रवधू ने दोनों की धुनाई कर दी। हंगामा सुनकर आस-पड़ोस के लोगों के साथ दूसरे कमरे में सोया प्रेमी का पुत्र भी जाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और प्रेमी व उसके पुत्र को कोतवाली ले आई। उसके बाद फिर पुत्र और पुत्रवधू ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। पुलिस दोबारा पहुंची और मामले को शांत कराकर लौट आई। सुबह करीब पांच बजे फिर महिला के पुत्र ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस और पड़ोसियों ने मामले को बमुश्किल शांत किया। इसके बाद पुत्र और पुत्रवधू दोनों घर छोड़कर चले गए। कस्बा इंचार्ज व वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों बल्देव क्षेत्र के निवासी पिता-पुत्र को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed