फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sisters tie love on their wrists, brothers give gifts

हाथरस : बहनों ने कलाई पर बांधा प्यार, भाइयों ने दिए उपहार

Fri, 12 Aug 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sisters tie love on their wrists, brothers give gifts
हाथरस : रक्षाबंधन पर हाथरस में भाई को राखी बांधती बहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में रक्षाबंधन का पर्व उल्लास के साथ मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और रोली-चावल से तिलक कर उनकी आरती उतारी। बदले में भाइयों ने बहनों को सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा व उपहार दिए और उनकी रक्षा का वचन दिया। शुक्रवार को रक्षाबंधन भद्रामुक्त होने के कारण इस पर्व की ज्यादा धूम रही।
सुबह से राखी बांधने का सिलसिला घरों में शुरू हो गया। शुक्रवार को जगह-जगह रक्षाबंधन का उल्लास दिखाई पड़ा। मिठाई और राखी की दुकानों पर सुबह से ही बहनों की भीड़ लगी थी। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा की काली छाया नहीं रही। इस कारण सुबह से राखी बांधने का सिलसिला घरों में शुरू हो गया। छोटे या बड़े या सभी भाइयों को बहनों ने रेशम की डोर बांधी।
विज्ञापन

दूर-दूर से बहनें भाई के घर पहुंचीं। घरों में राखी बांधने से पहले तैयार किए पकवानों से विशेष पूजा-अर्चना की गई। जो बहनें भाइयों से दूर रहती हैं, उन्होंने भाइयों को डाक के माध्यम से राखी भेजीं। कई भाई भी बहनों के यहां राखी बंधवाने पहुंचे। बृज में महत्व रखने वाली बूरा खाने की रस्म भी पूरे उत्साह से निभाई गई। कई लोग ससुराल में इस रस्म को निभाने गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed