फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sister dies in truck collision on Sahapau-Sadabad road, brother survived

हाथरस: सहपऊ-सादाबाद रोड पर ट्रक की टक्कर से बहन की मौत, भाई बचा

Mon, 13 Jan 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sister dies in truck collision on Sahapau-Sadabad road, brother survived
ट्रक की टक्कर से बहन की मौत, भाई बचा
विज्ञापन

चाचा ने कोतवाली में घटना के संबंध में दी तहरीर, सहपऊ सादाबाद रोड पर हुई घटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। सादाबाद सहपऊ रोड पर ट्रक ने पैदल जा रहे भाई बहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक बाल बाल बच गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
घटना के संबंध में सादाबाद क्षेत्र के गावं मढ़ाका नगला कली निवासी सूरजपाल पुत्र किशनलाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 12 जनवरी को करीब साढ़े चार बजे उसकी भतीजी जसोदा देवी पत्नी रमेशचंद्र शर्मा निवासी धर्मपुरा थाना फरह उम्र करीब 40 साल अपने भाई मुकेश कुमार पुत्र कालीचरन निवासी नगला कली मढ़ाका सादाबाद से गांव नगला कली में अपने ताऊ मुकुट विहारी की गमी में शामिल होकर मोपेड पर आ रही थी, लेकिन मोपेड की पेट्रोल नगला ब्राह्मण पर खत्म होने की वजह से और अन्य वाहन न मिलने की वजह से उसकी भतीजी व भतीजा पैदल पैदल सादाबाद आ रहे थे, जैसे ही वह शिवा डेयरी के पास आए, तभी पीछे से सहपऊ की तरफ से आ रहे एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई और भतीजा बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

इधर, घटना के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक महिला का शव सीएचसी सादाबाद पर लाया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों में करुण क्रंदन मचा रहा, जिससे माहौल गमगीन हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों से घटना के संबंध में बातचीत की। फिलहाल, इस मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed