फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Signals disappearing, matter not being done

गायब हो रहे सिग्नल, नहीं हो पा रही बात

Mon, 11 Nov 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Signals disappearing, matter not being done
गायब हो रहे सिग्नल, नहीं हो पा रही बात
विज्ञापन

दो लाख उपभोक्ता झेल रहे दिक्कत, बिजली महकमे ने बकाया के चलते दो दर्जन से अधिक टावर के काटे कनेक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। उपभोक्ताओं के बात करते-करते रास्ते में बीएसएनएल के सिग्नल गायब हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि दो दर्जन से अधिक टावरों पर बिजली का बिल बकाया होने की वजह से कनेक्शन कटे हुए हैं। ऐसे में करीब दो लाख लोग परेशानी झेल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे को बीते दिनों आला अफसरों ने निर्देश दिए कि दस किलोवाट और उससे अधिक क्षमता के जितने भी बकायेदार हैं, उनका कनेक्शन काटा जाए। यदि कनेक्शन काटने में हीलाहवाली की तो ब्याज की दस प्रतिशत राशि संबंधित बिजली अधिकारियों से वसूल की जाएगी। बिजली अधिकारियों ने कार्रवाई से बचने के लिए अलीगढ़ मंडल के दो दर्जन से अधिक बीएसएनएल के टावरों के कनेक्शन को काट दिया।
विज्ञापन

इस कारण हाथरस के पांच टावर, अलीगढ़, अतरौली, गभाना, खैर, सिकंदराराऊ आदि स्थानों पर बीच रास्ते में सिग्नल धोखा दे रहे हैं। इस कारण बीएसएनएल के उपभोक्ता दिक्कतों से जूझ रहे हैं। इस मामले में बीएसएनएल के एसडीई नरेंद्र कुमार का कहना कि अलीगढ़ मंडल के अंतर्गत हाथरस आता है। अलीगढ़ मंडल के तीस टावरों के कनेक्शन कटे हुए हैं। एक टावर से पांच से सात हजार लोग प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed