फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sickness of female constable who came from vacation, sent to district hospital for examination of Corona

हाथरस: छुट्टी से आई महिला कांस्टेबल की बिगड़ी तबियत, कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा

Sun, 21 Jun 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sickness of female constable who came from vacation, sent to district hospital for examination of Corona
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली सहपऊ पर तैनात एक महिला कांस्टेबल की तबियत अचानक खराब हो गई। अचानक परेशानी महसूस होने पर जब वह दवा लेने सहपऊ सीएचसी गई तो डॉक्टरों ने उसे कोरोना की जांच के लिए बागला हॉस्पिटल भेज दिया। वहां से उसके नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली सहपऊ में तैनात एक महिला कांस्टेबल 17 जून को ड्यूटी पर आई थी। वह नोएडा अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अवकाश पर गई थी। 17 जून को ही ड्यूटी ज्वाइन की थी। शनिवार को जब उसे कुछ परेशानी महसूस हुई तो वह सीएचसी से दवा लेने गई थीं। वहां डॉक्टरों ने उसे बागला हॉस्पिटल कोरोना की जांच के लिए भेज दिया है। इधर डॉक्टरों की सलाह पर उसकी रूम पार्टनर को उसके कमरे में ही क्वारंटीन कर दिया है। इसके साथ ही कोतवाली में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को भी सचेत कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश मोहन को कहना है कि महिला कांस्टेबल नोएडा से वापस आई थी। शनिवार को उसके शरीर में दर्द की शिकायत थी। एहतियातन के तौर पर उसकी कोरोना जांच कराने के बागला हॉस्पिटल भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही उसके बारे में कुछ कहा जा सकता हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed