फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Show cause notice issued to Junior Engineer Civil for not passing the map

हाथरस : नक्शा पास नहीं करने पर अवर अभियंता सिविल को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Thu, 26 Aug 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Show cause notice issued to Junior Engineer Civil for not passing the map
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

नगर पंचायत सहपऊ में नामित अवर अभियंता मुनेंद्र देव स्वरूप द्वारा नगर क्षेत्र में बनने वाले मकानों आदि के नक्शे समय से पास नहीं करने पर चेयरमैन विपन वशिष्ठ ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चेयरमैन ने नोटिस में नगर पंचायत कार्यालय के अधोहस्ताक्षरी पत्रांक संख्या 427/नपस/2021, 10 जुलाई को प्राप्त 42 नक्शों का परीक्षण कर दस दिन में आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद पत्रांक संख्या 438/नपंस/ 2021, 27 जुलाई नगर के विकास कार्यों का आगणन तैयार कर उसको उपलब्ध कराने एवं डीपीआर की दरें प्रमाणित कराकर एक सप्ताह में कार्यालय में उपलब्ध कराने का भी पत्र जारी किया था। इसके बाद प्राप्त आगणन की सूचना शासन को प्रेषित करनी थी।
विज्ञापन

नोटिस में कहा गया है कि जिलाधिकारी की 26 अगस्त को 14वें एवं 15 वें वित्त आयोग की होने वाली बैठक में नगर के विकास कार्यों पर चर्चा होनी थी। अवर अभियंता द्वारा उपरोक्त आगणन एवं नक्शों में की गई लापरवाही के कारण उक्त काम समय से जिलाधिकारी के सामने प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इन कामों में अवर अभियंता की लापरवाही एवं उदासीनता स्पष्ट दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चेयरमैन ने आगे बताया कि जब भी उनसे दूरभाष पर वार्ता की जाती है तो कभी गाजियाबाद तो कभी लखनऊ और कभी अलीगढ़ में होने का बहाना बनाया जाता है। इस कारणों को देखते हुए अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि अरुण शर्मा से संपर्क कर अवशेष डीपीआर प्राप्त करते हुए समस्त अवशेष कार्यों को एक सप्ताह में पूर्ण कराकर नगर पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत कर दें।

चेयरमैन का कहना है कि चूंकि विधानसभा चुनावों में कुछ ही समय बचा है अत : दिए समय में डीपीआर स्वीकृत कराने के साथ आप दस दिन में अपनी लिखित में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। नगर पंचायत कार्यालय में दो दिन बैठकर अपनी कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें इसके साथ ही नगर पंचायत में कौन-कौन से दिन बैठने के निश्चित कर कार्य करेंगे वह भी सुनिश्चित करते हुए कार्यालय को सूचित करें। अन्यथा की स्थिति में आपके विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed