फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Shot dead in dispute over plowing field, youth seriously injured

हाथरस: खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में मारी गोली, युवक गंभीर घायल

Sun, 05 Jul 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Shot dead in dispute over plowing field, youth seriously injured
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर में खेत को जोतने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दूसरे पक्ष का ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी नितिन पुत्र महीपाल और विनोद पुत्र कीरतराम के परिवार के लोगों में ट्रैक्टर से किसानों के खेतों को जोतने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की देर रात 11 बजे दोनों पक्षों में गांव के बाहर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। गोली नितिन पुत्र महीपाल के सीने में लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। यह देख आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन

नितिन को जख्मी हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में घायल की मां सावित्री पत्नी महीपाल की तहरीर पर विनोद, मनीष, उपेंद्र व संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में किसानों के खेतों को जोतने को लेकर विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर गोली चली है। गोली युवक के सीने में लगी है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed