फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Shortage of roadways buses, passengers are facing trouble

हाथरस : रोडवेज बसों की किल्लत, यात्री झेल रहे परेशानी

Thu, 01 Dec 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Shortage of roadways buses, passengers are facing trouble
हाथरस : रोडवेज बस में सवार होने के लिए होती मारामारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बसों की कमी के चलते यात्री काफी परेशान है। कई बसें रोडवेज वर्कशॉप में सामान के अभाव में खड़ी हुई है। कुछ बसें दिल्ली चुनाव में गई है। इस कारण बसस्टैंड व अन्य स्थानों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। जिसमें 12 बसें सामान के अभाव में वर्कशॉप से बाहर नहीं निकल पा रही है। इसमें भी हरिद्वार, देहरादून, लखनऊ, आदि रूटों पर बसें संचालित होती है। बाकी बसें लोकल रूटों पर चल रही है। सुबह व शाम में सहालग होने के चलते यात्रियो की खासी भीड़ निकल रही है।
विज्ञापन

यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। जो बस आती है उसमें सवार होने के लिए मारामारी मची हुई है। अन्य डिपो की बसें बाइपास से सीधे गुजर रही है। इस कारण यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इससे डिपो के अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अहम ट्रेनों का ठहराव नहीं
हाथरस। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से कालका, महानंदा, मुरी सहित कई ट्रेनों का कोरोना काल से पहले ठहराव था। अब कोरोना खत्म होने के बाद भी ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं हुआ है। इस कारण भी यात्री बसों के भरोसे हैं। वहीं बसें भी कम हैें। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
आगरा के लिए दूरी तय करने के लिए काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। बसों की कमी के चलते शादी में जाने में काफी देरी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बसों का पर्याप्त इंतजाम नहीं कर पा रहा है। इस कारण परेशानी हो रही है। जुगेंद्र।
बसस्टैंड आने पर यह सोचते हैं कि यहां से जल्दी बस मिल जाएगी, लेकिन यहां काफी काफी देर से बसें आ रही है। इस कारण गंतव्य तक की दूरी तय करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।डिपो के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। राजकुमार।
एक तो हाथरस डिपो की बसें भगवान भरोसे चलती है। आए बीच रास्ते में खराब हो जाती है। अब सहालगों में पर्याप्त बसों का इंतजाम न होने के कारण देरी का सामना करना पड़ रहा है। कोई बस आती है तो उसमें सवार होने के लिए मारामारी मच जाती है। मनोज।

अलीगढ़ शादी में जाने के लिए बसस्टैड पर खड़े हुए हैं। काफी देर से बस नहीं आ रही है। अधिकांश बसें फुल आ रही है। जो बस खाली आ रही है उसमें सवार होने में भीड़ के चलते परेशानी हो रही है। गगन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed