{"_id":"5ef3a0a88ebc3e42ae3d38b2","slug":"hathras-shopkeepers-confused-few-shops-in-open-markets-hathras-news-ali2369854143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दुकानदार रहे असमंजस में,कुछ दुकानें ही खुली बाजारों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दुकानदार रहे असमंजस में,कुछ दुकानें ही खुली बाजारों में
विज्ञापन
हाथरस: हॉट स्पॉट एरिया रामलीला मैदान में लगी बैरिकेडिंग और बंद पड़ा बाजार।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रशासन ने शहर के दो हॉटस्पॉट तो समाप्त कर दिए, लेकिन शहर के कई बाजारों के दुकानदार पूरे दिन इसी गफलत रहे उनके बाजार हॉटस्पॉट में हैं या नहीं। इसके चलते शहर के कुछ बाजारों में कुछ दुकानें खुल गईं और काफी दुकानें बंद रहीं। लोगों को पुलिस का भय भी सताता रहा कि कहीं पुलिस आकर उनकी दुकानें बंद नहीं करा दे, अलबत्ता शहर में ज्यादातर स्थानों पर लोगों ने काफी बैरिकेडिंग हटा दी और आवाजाही की।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से शहर के मुख्य बाजार बंद है। इसकी वजह यह है कि शहर का ज्यादातर इलाका हॉटस्पॉट की जद में हैं। मंगलवार की शाम को जिला प्रशासन ने शहर के दिल्ली वाला मोहल्ला व गली जय राधे के हॉटस्पॉट को समाप्त कर दिया था। ऐसे में शहर के नयागंज, चूना वाला डंडा, मोती बाजार, नजिहाई बाजार, पसरट्टा बाजार सहित कई बाजारों की कुछ दुकानें खुल गईं तो काफी दुकानें बंद रही।
इन इलाकों में कुछ बैंकें भी खुल गए। कई बाजारों के व्यापारी इस असमंजस में रहे कि उनका इलाका हॉटस्पॉट में है या नहीं। हालांकि शहर में हॉटस्पाट इलाकों में भी कुछ लोगों ने अपनी दुकानें खोल लीं। कुछ इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने ज्यादातर स्थानों से बैरिकेडिंग हटा दीं और आवाजाही भी की।
विज्ञापन
दुकानदारों ने एसडीएम से की बाजार खुलवाने की मांग
हाथरस। शहर का पंजाबी मार्केट रोस्टर के चलते पूरे दिन बंद रहा। हालांकि यह हॉटस्पॉट में नहीं है, फिर भी यहां काफी दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोली। इधर, एसडीएस सदर ने भी शहर के बाजारों का निरीक्षण किया। बैनीगंज के दुकानदारों ने उन्हें बाजार में रोक लिया और बाजार खुलवाने की मांग की। दुकानदारों का कहना था कि करीब तीन सप्ताह से बाजार बंद है। यहां सहालग आदि का सामान ज्यादा बिकता है। अब चंद रोज का सीजन ही बचा है। ऐसे में जिस तरह से पंजाबी मार्केट व कुछ अन्य बाजार खोले गए हैं, इस बाजार को भी खुलवाया जाए।