{"_id":"5f7b6c018ebc3e9be74e3c20","slug":"hathras-shame-not-taking-cognizance-of-hathras-scandal-by-national-commission-for-women-hathras-news-ali24553546","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ‘हाथरस कांड का राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा संज्ञान न लेना शर्म की बात’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ‘हाथरस कांड का राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा संज्ञान न लेना शर्म की बात’
विज्ञापन
हाथरस: बिटिया के गांव जाने का प्रयास करतीं दिल्ली महिला आयोग की सदस्य सारिका चौधरी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दिल्ली राज्य महिला आयोग की सदस्य सारिका चौधरी ने सोमवार को बिटिया के परिजनों से मुलाकत कीं। इसके बाद उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को खुद यहां आना चाहिए था। अभी तक नहीं आना बहुत ही शर्म की बात है।
सारिका चौधरी ने कहा कि बिटिया की रिपोर्ट को प्रशासन द्वारा बदले जाने की बात परिजनों ने बताई है। बिटिया के अंतिम संस्कार में परिवार वालों को शामिल न करना गलत हुआ है। यहां के डीएम ने सही बर्ताव नहीं किया है। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात होने के बाद भी दुष्कर्म नहीं होने की बात कही गई है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की न्यायिक जांच होनी चाहिए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखा है। सारिका ने कहा कि हमें न तो यूपी सरकार और न ही यहां की पुलिस पर भरोसा है। सीबीआई भी केंद्र सरकार के हिसाब से काम करती हैं। हमें देश की न्याय पालिका पर भरोसा है।