{"_id":"62b4c7be7e24fd6d3c2396ca","slug":"hathras-seven-people-injured-in-assault-stone-pelting-and-lathi-charge-due-to-theft-of-mobile-hathras-news-ali2945589133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मोबाइल चोरी होने पर मारपीट, पथराव व लाठीचार्ज में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मोबाइल चोरी होने पर मारपीट, पथराव व लाठीचार्ज में सात लोग घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना में शादी समारोह के दौरान मोबाइल चोरी होने पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच पथराव हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के सात महिला और पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
शहर से सटे गांव सोखना में बुधवार को बरात आई थी। यहां मोबाइल को लेकर दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। पथराव से भगदड़ मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए।
घायलों में रमेशचंद्र पुत्र गुलाब सिंह, तुलसी प्रसाद पुत्र गुलाब सिंह, जानकी पत्नी गुलाब सिंह, गुलाब सिंह पुत्र धर्मसिंह, पुष्पा पत्नी रमेशचंद्र और राजेश पुत्र छीतर सिंह का नाम शामिल है। सूचना पर तत्काल थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।