{"_id":"60981f468ebc3ebf415d586b","slug":"hathras-seven-people-injured-for-not-voting-in-elections-hathras-news-ali262770416","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चुनाव में वोट न देने पर मारपीट, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चुनाव में वोट न देने पर मारपीट, सात लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चुनाव में वोट न देने पर कस्बा लाड़पुर में घर में घुसकर मारपीट की गई। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पंचायत चुनाव में वोट न देने की रंजिश में आए-दिन झगड़े हो रहे हैं। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा लाड़पुर में शनिवार की देर रात को कुछ लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि चुनाव में उन्होंने आरोपी पक्ष को वोट नहीं दिया था। इस बात को लेकर आरोपी पक्ष कई दिनों से काफी गुस्साया हुआ था।
मौका पाकर आरोपी पक्ष के लोग घरों में घुस गए और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव में आईं लड़कियों के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का भी आरोप है। मारपीट के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर कस्बा के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। मामला कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचा। कुलदीप नाम के युवक ने तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।