फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Service of absentee teacher terminated without notice for two years

हाथरस : दो साल से बिना सूचना गैरहाजिर शिक्षक की सेवा समाप्त

Wed, 07 Dec 2022 11:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Service of absentee teacher terminated without notice for two years
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिना सूचना के दो साल के गैरहाजिर चल रहे प्राथमिक विद्यालय बकायन हसायन के निलंबित शिक्षक के खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने अब सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में जारी किए गए नोटिसों का कोई जबाव न देने पर विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
विकास खंड हसायन के प्राथमिक विद्यालय बकायन में तैनात शिक्षक प्रमोद कुमार निवासी आदर्श नगर, मेंडू रोड दो जुलाई से विद्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। बीएसए ने शिक्षक को 18 अक्तूबर 2020 में निलंबित कर बीआरसी हाथरस से संबद्ध किया था।
विज्ञापन

इस मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सुबोध कुमार को नामित किया गया, लेकिन जांच में सहयोग न करने के कारण सेवा पंजिका में दर्ज पते पर शिक्षक प्रमोद कुमार को भेजी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया और न ही निलंबन के बाद संबद्ध किए गए स्थान पर शिक्षक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम नोटिस भी पता अपूर्ण होने के कारण वापस आ गया। अंतिम नोटिस वाहक द्वारा भेजा गया, लेकिन दिए गए पते पर प्रमोद कुमार नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि शिक्षक प्रमोद कुमार के लगातार अनुपस्थित रहने, जांच में सहयोग न करने और अनेक अवसर प्रदान करने के पश्चात भी इन शिक्षक ने उच्चाधिकारी और नियुक्ति प्राधिकारी के आदेश की निरंतर अवहेलना की है, जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रमोद कुमार को विभाग की सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। अत: प्रमोद कुमार पुत्र विक्रम सिंह की सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बकायन के पद से तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed