फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seema and Shashi filed nominations for the post of District Panchayat President

हाथरस : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सीमा व शशि ने दाखिल किए नामांकन

Sat, 26 Jun 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Seema and Shashi filed nominations for the post of District Panchayat President
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद दोनों प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र सही पाए गए। अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अलावा सपा-रालोद की संयुक्त प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन दाखिल किए जाने को लेकर सुबह से कलेक्ट्रेट परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। यहां तक कि कार्यालयों के स्टाफ को भी कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में 26 जून को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन लिए गए। कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस छावनी में तब्दील रही। सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सीमा उपाध्याय के अनुमोदक पंजाबी लाल निवासी दरियापुर, सासनी व प्रस्तावक उमाशंकर गुप्ता निवासी बाजिदपुर सिकंदराराऊ रहे।
विज्ञापन

नामांकन दाखिल के दौरान पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव प्रभारी राजा वर्मा के अलावा 15 जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। वहीं रालोद व सपा के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में शशि चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थक भी मौजूद रहे। नामांकन पत्र में अनुमोदक के रुप में उम्मेद सिंह निवासी गांव सरौठ मई व प्रस्तावक के रुप में प्रदीप सिंह निवासी टिकैत अरौठा बिसावर रहे। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed