फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seeking clarification by giving notice to 20 Panchayat Secretaries

हाथरस : 20 पंचायत सचिवों को नोटिस देकर मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 08 Sep 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Seeking clarification by giving notice to 20 Panchayat Secretaries
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों में ढिलाई बरतने पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने 24 ग्राम पंचायतों के 20 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है और उनका स्पष्टीकरण मांगा है। समीक्षा में सामने आया कि शासन से जारी बजट के सापेक्ष ग्राम पंचायतों की ओर से धनराशि को खर्च नहीं किया गया और न ही कार्य कराए गए।
इस मामले में ग्राम पंचायत महासिंघपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र सिंह कटेलिया की ग्राम पंचायत सचिव पूजा चौधरी, जाफराबाद के पंचायत सचिव प्रकाशचंद्र पैकवाड़ा के पंचायत सचिव उमलेश यादव, बोनई के पंचायत सचिव इलशाद अली, कैलोरा, हाजीपुर और भदामई के पंचायत सचिव मनीष वर्मा, जटोई के पंचायत सचिव सूर्यकांत वर्धन, विसरात के प्रशांत कुमार, पटाखास के प्रेम कुमार, रायक के पंचायत सचिव विवेक कुमार, महमूदपुर ब्राहम्ण के पंचयत सचिव राजवीर सिंह को भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

गढ़ी नंदराम के पंचायत सचिव सत्यवीर सिंह, अजीतपुर के पंचायत सचिव रवेंद्र सिंह, रामपुर के पंचायत सचिव मुकेश कुमार, नगला बैरु के पंचायत सचिव देवेंद्र कुमार, राजनगर के पंचायत सचिव दिनेश तोमर, आरिफपुर-भोगपुर के पंचायत सचिव आनंदप्रकाश गौर, मनोरा की पंचायत सचिव मीनू बघेल, पिछौती, सिकतरा और बनवारीपुर के त्रिलोकी वर्मा, बस्तोई के पंचायत सचिव पवन कुमार को नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed