{"_id":"5f1b20638ebc3e63bc3cc39e","slug":"hathras-seeing-the-villagers-leaving-the-canter-full-of-cattle-the-driver-cleaner-ran-hathras-news-ali23949766","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: ग्रामीणों को देख गोवंश से भरा कैंटर छोड़कर भागे चालक-क्लीनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: ग्रामीणों को देख गोवंश से भरा कैंटर छोड़कर भागे चालक-क्लीनर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर के पास बाईपास पर चंदपा पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच वहां से गोवंश से भरी टाटा कैंटर गाड़ी आगे निकल गई और थोड़ी ही दूर जाकर खराब हो गई। सुबह कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। उन्हें देखकर चालक और क्लीनर गाड़ी को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गोवंश को पराग डेयरी में बनी गोशाला में भिजवाया।
कहने को तो आगरा रोड बाईपास पर चंदपा पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है, लेकिन शुक्रवार की सुबह चेकिंग पॉइंट पर एक कैंटर को चेक तक नहीं किया गया और फिर थोड़ी ही दूर चलकर गाड़ी खराब हो गई। सुबह जब वहां से दौड़ लगाते हुए निकल रहे युवकों ने उस गाड़ी को देखा तो चालक और क्लीनर घबरा गए और फिर वह कैंटर को छोड़कर भाग गए। कैंटर के तिरपाल को युवकों ने हटाकर देखा तो उसमें गोवंश भरे हुए थे।
यहां पर पुलिस आ गई। इस बात की जानकारी मिलते ही हाथरस से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौ रक्षा समिति शिवशंकर गुलाटी भी मौके पर पहुंच गए। चंदपा एसआई प्रमोद कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। गाड़ी को चंदपा कोतवाली ले जाया गया। कैंटर में पांच गाय और आठ सांड मरे हुए निकले। सभी गोवंशों को सासनी की पराग डेयरी में बनी गोशाला भिजवाया गया। चंदपा कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक व क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
तो क्या पुलिस की थी मिलीभगत
गोवंश से भरा कैंटर मिलना पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि चंदपा से पहले तो कई जगहों पर गाड़ी को चेक किया गया हो, लेकिन गाड़ी चंदपा क्षेत्र तक आ पहुंची और चेक पोस्टों पर पुलिस बैठी रही, जबकि पुलिस अधीक्षक ने आदेश दिए हैं कि रात्रि को कड़ाई से संदिग्ध वाहनों को चेक किया जाए तो गोवंश से भरी गाड़ी कैसे निकल गई।