{"_id":"61f437329fd8da3bae6785a3","slug":"hathras-seeing-the-flaws-the-mercury-of-drm-rose-hathras-news-ali284021768","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खामियां देख चढ़ा डीआरएम का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खामियां देख चढ़ा डीआरएम का पारा
विज्ञापन
हाथरस : निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को चेक करते डीआरएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मोहित चंद्रा ने निरीक्षण किया। डीआरएम ने स्टेशन परिसर में मूलभूत सुविधाओं को देखा। खामियां मिलने पर अधीनस्थों को इन्हें जल्द से जल्द दूर करने की हिदायत दी। इस दौरान लोगों ने ट्रेनों के ठहराव व अन्य समस्याओं से अवगत कराया। डीआरएम के आगमन को लेकर रेलवे अफसरों में खलबली मची रही।
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उतर-मध्य रेलवे के डीआरएम मोहित चंद्रा हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर में सफाई का हाल जाना। रेलवे कर्मियों के आवासों को देखा। कर्मियों ने कहा कि यह क्वार्टर जर्जर हो गए हैं। इस कारण बारिश में इनके अंदर पानी आता है। उसके बाद आरपीएफ चौकी में बने बंदीगृह को देखा। इस पर टिनशेड पड़ा हुआ था। टिनशेड को हटाकर पक्की छत का निर्माण करने के लिए कहा। डीआरएम ने रेलवे ट्रैक का भी निरीक्षण किया।
फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों की हालत सही न होने पर उन्होंने इनको दुरुस्त कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। कुछ कर्मियों ने रामपुर गांव में बने रेलवे के क्वार्टर पर एक कर्मी द्वारा कब्जा करने की शिकायत भी रखी। स्टेशन पर लगे साइन बोर्ड को सही ढंग से स्थापित करने के निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक व अन्य कार्यालयों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने नियत समय में सभी समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही फिर निरीक्षण करेंगे। संवाद
विज्ञापन
लोगों ने की ट्रेनों के ठहराव की मांग
हाथरस। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से पहले कालका, महानंदा, मूरी और कटिहार आदि ट्रेनों का ठहराव होता था। अभी तक इन ट्रेनों का ठहराव फिर से शुरू नहीं हुआ है। इस कारण यात्रियों को इन ट्रेनों से यात्रा करने के लिए अलीगढ़ जाना पड़ता है। डीआरएम से मिले लोगों ने इन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की। संवाद