फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Secretariat started in 32 Panchayats of Sadabad

हाथरस : सादाबाद की 32 पंचायतों में हुई सचिवालय की शुरुआत

Sat, 21 May 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Secretariat started in 32 Panchayats of Sadabad
गांव मिढ़ावली पंचायत सचिवालय के शुभारंभ पर मौजूद अधिकारी व ग्रामीण। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

पंचायत घरों को और उपयोगी और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार द्वारा तैयार की गई नई योजना को अमलीजामा पहनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में सादाबाद ब्लॉक की 32 पंचायतों में ग्राम सचिवालय का शुभारंभ किया गया है। शुक्रवार को परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार ने गांव मिढ़ावली में ग्राम सचिवालय का फीता काटकर शुभारंभ किया।
सरकार ने प्रदेश की सभी 58,189 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय के रुप में विकसित करने का फैसला किया था। इन सचिवालयों में एक प्रधान, सचिव, एक पंचायत सहायक के साथ ही बैंक सखी भी बैठेंगी। इसमें एक जन सुविधा केंद्र भी होगा। ताकि सरकार की योजनाओं का लोग आसानी से लाभ ले सकें। ग्राम सचिवालय पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक पंचायत सहायक उपस्थित रहेंगे। जो जन्म, मृत्यु, प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, पेंशन, हैंडपंप मरम्मत आदि समस्याओं संबंधी कामकाज देखेंगे।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को खंड विकास कार्यालय तक की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। ग्रामीण स्तर पर बहुत सारी सुविधाओं का लाभ लोगों को मिल सकेगा। अधिकारी भी नियमित अंतराल पर इस योजना की निगरानी करते रहेंगे। जिला अनधिकारी रमेश रंजन के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार, प्रभारी डीपीआरओ गांव मिढ़ावली पहुंचे। यहां सचिवालय का शुभारंभ किया गया और इससे होने वाले लाभ सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। अन्य पंचायतों में भी जल्द सचिवालयों का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान बीडीओ नीरज कुमार गर्ग, एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम, सचिव धर्मेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, प्रधान राजेश चौधरी, राजू ठेकेदार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed