{"_id":"62fbcaff91908b62f90a0c98","slug":"hathras-school-going-child-dies-after-e-rickshaw-overturns-hathras-news-ali2982559172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ई-रिक्शा पलटने से स्कूल जा रहे बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ई-रिक्शा पलटने से स्कूल जा रहे बच्चे की मौत
विज्ञापन
हाथरस : ई-रिक्शा के पलटने से मृत बच्चे लवकेश का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ई-रिक्शा पलटने से एक मासूम की मौत हो गई। इस बच्चे का पिता ई-रिक्शा चालक है और वह अपने बेटे को खुद ई-रिक्शा चलाकर छोड़ने जा रहा था। हादसे के बाद पिता बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह शव को लेकर घर चले गए। हादसे में चार अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं। इधर, इस मामले में मुख्यमंत्री के ट्वीट पर डीएम व एसपी के साथ बच्चे के गांव पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। अन्य बच्चों के बारे में भी जानकारी ली।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव टौड़ निवासी सूर्यकांत उर्फ छोटे का छह साल का बेटा लोकेश बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। सूर्यकांत ई-रिक्शा चलाते हैं। मंगलवार की सुबह सूर्यकांत अपने ई-रिक्शे में लोकेश और तीन अन्य बच्चों को बिठाकर उनको स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इस बीच सलेमपुर के निकट रेलवे फाटक से पहले लोकेश चलते हुए ई-रिक्शा में खड़ा हो गया। पिता ने उससे बैठने के लिए कहा। इस बीच ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे लोकेश बुरी तरह घायल गया। अन्य बच्चे हल्के-फुल्के चोटिल हुए। घायल हुए बच्चे को पिता जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।
वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पिता बच्चे का शव लेकर अपने गांव चला गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद जिला प्रशासन के कान खड़े हो गए। सीएम ने इस घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने व घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रमेशरंजन और पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय गांव पहुंच गए और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। संवाद