फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Sasni Road Accident Farmer Killed

सासनी सड़क हादसा: एक महीने में गई पिता-पुत्र की जान, अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, परिवार में मातम

Mon, 28 Sep 2026 10:13 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 28 Sep 2026 10:13 AM IST
सार

एक महीने पहले 31 अगस्त को रामबाबू के बेटे माधव की भी मथुरा के कोसीकला में सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। एक महीने में पिता-पुत्र दोनों चल बसे। घर से दो अर्थियां उठीं। 

विज्ञापन
Hathras Sasni Road Accident Farmer Killed
हादसे में क्षतिग्रस्त साइकिल - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी में सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे साइकिल से बाजार जा रहे 65 वर्षीय किसान रामबाबू सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस दुखद घटना से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


यह हादसा गांव सठिया के निकट एक गैस एजेंसी के पास हुआ। सूचना मिलने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। कोतवाली पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं ताकि अज्ञात वाहन की पहचान हो सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामबाबू सिंह ही परिवार का एकमात्र सहारा थे।
विज्ञापन


एक महीने में पिता-पुत्र, दोनों चल बसे
करीब एक महीने पहले 31 अगस्त को रामबाबू सिंह के बेटे माधव की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह दुखद घटना मथुरा के कोसीकला पर हुई थी। परिवार ने एक महीने के भीतर अपने दो सदस्यों को खो दिया है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनके घर से दो अर्थियां उठाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर जिम्मेदारी
रामबाबू सिंह के जाने के बाद अब उनके तीन बेटों पर पूरी जिम्मेदारी आ गई है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि ईश्वर ने उनका एकमात्र सहारा भी छीन लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed