फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sant Samaj will worship the land of Parshuram Seva Sadan, Vipra will be involved

हाथरस : परशुराम सेवा सदन का भूमि पूजन करेगा संत समाज, विप्र होंगे शामिल

Mon, 13 Dec 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sant Samaj will worship the land of Parshuram Seva Sadan, Vipra will be involved
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विप्र बंधुओं की मांग को ध्यान में रखते हुए पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के प्रयास से शहर के किला गेट पर 14 दिसंबर को परशुराम सेवा सदन के लिए भूमि पूजन होगा। भूमि पूजन में संत समाज के साथ जिले भर के विप्र शामिल होंगे। सेवा सदन चौदह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ तीन मंजिला होगा।
उल्लेखनीय है कि ब्राह्मण समाज की कोई सार्वजनिक स्थल नहीं थी। इस कारण समय समय पर धर्मशाला व सेवा सदन की मांग उठी। यह मांग लंबित चल रही थी। अब पालिकाध्यक्ष ने विप्रों की समस्या को गंभीरता से लिया। शहर के किला गेट पर पालिकाध्यक्ष द्वारा अपनी निजी भूमि पर सात सौ वर्गज में परशुराम सेवा सदन का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। भवन के भूमि पूजन में संत समाज के अलावा जिले भर के विप्र शमिल होंगे। सीपू जी महाराज के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन होगा।
विज्ञापन

अष्टधातु की प्रतिमा का भी होगा अनावरण, आएंगे अवधेशानंद गिरि महाराज
शहर के किला गेट पर होने वाले परशुराम सेवा सदन के भूमि पूजन में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्रर अवधेशानंद जी महाराज शामिल होंगे। इस दौरान भगवान परशुराम की अष्टधातु की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। शहर के किलागेट को भव्य रूप से सजाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने जिले भर के विप्रों से भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed