फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sampling of 8077 people, 203 corona positive

हाथरस: 8077 लोगों की हुई सैंपलिंग, 203 निकले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 12 Jul 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sampling of 8077 people, 203 corona positive
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोविड-19 के संबंध में की गई व्यवस्थाओं का नोडल अधिकारी संजय गोयल ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में पूरी तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर सीएमओ ने उन्हें विस्तार से पूरी जानकारी दी।
बैठक में सीएमओ बृजेश राठौर ने बताया कि जनपद में मेडिकल क्वारंटीन फैसिलिटी के तहत सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल सासनी में 100 बेड, केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी 30 बेड, प्रकाश एकेडमी सासनी 30 बेड, आरपीएम इंटर कॉलेज हाथरस में 72 बेड तथा अग्रवाल सेवा सदन हाथरस में (निजी खर्चे पर) 58 बेड की व्यवस्था की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में एल-1 फैसिलिटी के तहत 40 बेड तथा बागला संयुक्त हॉस्पिटल में 28 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों तथा जनपदों से 5374 प्रवासी, कोटा राजस्थान से 54 विद्यार्थी तथा विदेश से 32 व्यक्ति जनपद हाथरस में आए हैं। इन सभी व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। अब तक ट्रैकिंग वेबसाइट के माध्यम से कुल 8582 लोगों को ट्रैक किया गया है जिसमें से 203 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए थे। उसमें से 179 को डिस्चार्ज कर दिया गया है वर्तमान में जनपद में कुल 18 एक्टिव केस है। जनपद में अब तक कुल 8077 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिसमें से 6563 के रिपोर्ट प्राप्त हो गए हैं। जिसमें से 6426 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील सिकंदराराऊ के जेपी आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में पॉजिटिव मरीजों के रखने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि एल-2 लेवल के मरीजों को अलीगढ़ तथा आगरा रेफर किया जाता है। एल-3 स्तर के मरीजों को मेरठ रेफर किया जाता है। जनपद में कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना सभी सीएचसी एवं 35 प्राइवेट हॉस्पिटल तथा अन्य विभागों को मिलाकर कुल 115 स्थानों पर हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है। नोडल अधिकारी 5 जुलाई से 15 जुलाई के मध्य चल रहे सर्वेक्षण अभियान के बारे में जानकारी ली। मुख्य चिकित्साधिकारी ने विशेष सर्विलांस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सर्वेक्षण हेतु जनपद में कुल 501 टीमें लगायी गयी है, जिसमें से शहर में 61 तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 440 टीमें लगाई गई हैं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed