फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sample taken for DNA test of couple who claimed child

हाथरस : बच्चे पर दावा करने वाले दंपती की डीएनए जांच के लिए नमूना लिया

Fri, 15 Oct 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sample taken for DNA test of couple who claimed child
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बदायूं पुलिस ने बृहस्पतिवार को लावारिस मिले बच्चे और उस पर दावा करने वाले दंपती के लिए डीएनए का नमूना लेकर जांच के लिए आगरा भिजवाया।
उल्लेखनीय है कि 10 अक्तूबर को इगलास रोड बाईपास पर पांच माह का एक बच्चा बैग में लावारिस हालत में मिला था। वह जिला अस्पताल में अभी भी भर्ती है। बदायूं जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव तलैया काजमपुर निवासी नेम सिंह व उसकी पत्नी कन्यावती ने दावा किया था कि यह बच्चा उनका है। उनका कहना था कि उनका बच्चा आयुष तीन अक्तूबर की रात को उस समय गायब हो गया था, जब वह अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रहा था।

हाथरस में बच्चा बरामदगी की जानकारी मिलने पर यह लोग यहां आए थे और इस बच्चे को अपना बताया था। अब इस पर बदायूं पुलिस भी बृहस्पतिवार को इनके साथ आई। लावारिस मिले बच्चे और इस दंपती की डीएनए जांच कराने के लिए नमूना संकलित कराया। बागला जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश का कहना है कि नमूना जांच के लिए डीएनए टेस्ट लैब आगरा भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed