फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Salt water is making sick at the city railway station

हाथरस : सिटी रेलवे स्टेशन पर खारा पानी कर रहा बीमार

Tue, 15 Nov 2022 11:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Salt water is making sick at the city railway station
हाथरस : हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर बनी पानी की टंकी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर हाल ही में पानी के लिए की गई नई बोरिंग खारा पानी उगल रही है। इस कारण यात्री और रेलवे कॉलोनी के बाशिंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वर्तमान में पुराने बोरिंग से पानी की आपूर्ति की जा रही है। नई बोरिंग का पानी जांच के लिए भेजा गया है। यदि पानी में टीडीएस की मात्रा ज्यादा आती है तो नई बोरिंग कराके पानी की व्यवस्था कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर हर रोज कई पैसेंजर और साप्ताहिक ट्रेनों का आवागमन होता है। इस दौरान काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। रेलवे स्टेशन पर बनी बनी की टंकी को जर्जर घोषित कर दिया गया। इस बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सबमर्सिबल के लिए नई बोरिंग कराई और पानी की नई टंकी बनवाई। रेलवे के अधिकारियों ने सोचा कि अब लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा, लेकिन जो बोरिंग हुई है, उससे खारा पानी निकल रहा है। इस कारण यात्रियों व रेलवे कर्मियों को पेयजल की किल्लत हो गई।
विज्ञापन

रेलवे कर्मियों कहना है कि जितने भी आरओ घरों में लगे हुए थे, वह टीडीएस अधिक होने से खराब हो गए हैं। साथ ही लोगों को इन्फेक्शन होने लगा है। कर्मियों का कहना है कि पानी में टीडीएस की मात्रा करीब सात हजार थी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों व कर्मियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पानी को जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट में यदि पानी की गुणवत्ता सहीं नही हुई तो नया बोरिंग करने के बाद टंकी से आपूर्ति को जोड़ा जाएगा। फिलहाल रेलवे के अधिकारियों द्वारा पुरानी बोरिंग से पानी की आपूर्ति की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की परेशानी
रेलवे स्टेशन पर खारे पानी की समस्या है। पानी भी इतना खारा है कि पीने लायक नही है। इस कारण खासी मुश्किलें हो रही है। प्यास बुझाने के लिए बोतल खरीदनी पड़ रही है।
-दीवान सिंह, यात्री
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए पर्याप्त पानी के इंतजाम किए जाएं। खारे पानी के कारण बोतल भी नहीं भर पा रहे हैं। इस बोतल से प्यास बुझानी पड़ रही है। रेलवे को इस पर ध्यान देना चाहिए।
-राहुल, यात्री
स्टेशन परिसर में जो टोटियां लगी हुई हैं, उनमें पानी खारा आ रहा है। इस कारण प्यास बुझाने में परेशानी आ रही है। रेलवे प्रशासन जल्द से जल्द समस्या को दूर करे।
प्रवीण चौधरी, यात्री
पानी की आपूर्ति पर रेलवे प्रशासन को ध्यान देना चाहिए, ताकि यात्रियों को शुद्ध पेयजल मिल सके। टोंटियों में खारा पानी आने के कारण प्यास बुझाने के लिए परेशान हैं।

आर्यन यात्री
-
खारे पानी की समस्या संज्ञान में आई है। अब पानी को जांच के लिए भेजा गया है। यदि पानी पीने लायक नहीं होगा तो नई बोरिंग कराई जाएगी और फिर टंकी से कनेक्शन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
-संजीव कुमार शर्मा, एसएसई हाथरस सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed