{"_id":"61d706127906e77c6b7a9d7b","slug":"hathras-salary-of-58-teachers-did-not-start-even-after-six-months-of-appointment-hathras-news-ali2824484143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नियुक्ति के छह माह बाद भी 58 शिक्षकों का वेतन नहीं हुआ चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नियुक्ति के छह माह बाद भी 58 शिक्षकों का वेतन नहीं हुआ चालू
विज्ञापन
नवनियुक्त शिक्षक वेतन की मांग को लेकर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे बीएसए कार्यालय। ?
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति के छह महीने बाद भी 58 शिक्षकों को वेतन मिलना शुरू नहीं हुआ है। जिसे लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को ज्ञापन दिया। महासंघ ने ज्ञापन देकर इन शिक्षकों का वेतन जल्द लगाए जाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रविकांत मिश्रा के नेतृत्व शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें 69000 भर्ती के तृतीय बैच के अंतर्गत नियुक्ति प्राप्त शिक्षकों को 6 माह से वेतन ना मिलने पर असंतोष व्यक्त किया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि शपथ पत्र लेकर अतिशीघ्र नवनियुक्त अध्यापकों को वेतन दिया जाए।
मौके पर जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ संध्या अग्रवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी आशुतोष अग्निहोत्री, 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्त शिक्षक रेशमा देवी, नीलम भारती, रेखा चौधरी, पिंकी देवी, नगेन्द्र पचौरी, पुष्कर वार्ष्णेय, संदीप कुमार, विवेक कुमार, संदीप नायक, रैदास कुमार, विमल, नेत्रपाल, बल्टी प्रताप, पुष्पेंद्र सिंह, अमित कुमार, जयप्रकाश, राकेश कुमार, छत्रपाल, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।