फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sahapau's team became the champion of TCL cricket tournament

हाथरस : सहपऊ की टीम बनी टीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन

Sun, 01 Jan 2023 07:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sahapau's team became the champion of TCL cricket tournament
हाथरस : डीआरबी इंटर कॉलेज मैदान में टूर्नामेंट में विजयी टीम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार को स्वर्गीय आलोक गुप्ता स्मृति टीसीएल टू टूर्नामेंट में शनिवार को सिकंदराराऊ और सहपऊ की टीम के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। सहपऊ की टीम ने चार विकेट से सिकंदराराऊ को हराकर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया।
टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय सिकंदराराऊ के कप्तान धर्मेंद्र ने लिया। हाथरस वेटरंस के जिलाध्यक्ष नितिन बागला ने टॉस कराकर मैच का शुभारंभ कराया। सिकंदराराऊ के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) उदित कुमार ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ के दो विकेट जल्दी गिर गए। 10 रन के स्कोर पर कर्दम और रवेंद्र ने अपने विकेट गंवा दिए। ललित और भीष्म ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी टीम को संभाला। तीसरा विकेट 47 रन के स्कोर पर गिरा। ललित ने 17 रन की पारी खेली। भीष्म ने 20 रन की पारी खेली। 48 रन पर चार विकेट गिर जाने से सिकंदराराऊ की टीम एक बार फिर संकट में आ गई। सिकंदराराऊ ने 126 रन बनाए। सर्वाधिक 32 रनों की पारी रौदाश ने एक चौका व चार छक्कों की मदद से बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहपऊ की टीम ने आसानी से 14.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम के लिए गौरव ने पांच चौके व दो छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। दुर्गेश ने भी मात्र नौ गेंद में दो चौके व दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाए। दिलीप ने अपनी टीम के लिए दो विकेट लिए। निर्देश कुमार को मैन आफ द मैच चुना गया।
मैच की अंपायरिंग विकास शर्मा और मुकुल दीक्षित ने की। स्कोरर की भूमिका सौरव चंद्रा और अर्चित ने निभाई। मैन आफ द सीरीज, बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार सिकंदराराऊ के भीष्म को दिया गया। मुरसान वारियर्स के कप्तान अश्विनी शर्मा को बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार मुख्य अतिथि बीएसए संदीप कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी कपिल चौधरी, सीडीओ के स्टेनो इंद्रमोहन गौड़ और राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने संयुक्त रुप से दिए। फाइनल की विजेता टीम सहपऊ के कप्तान मदन चौधरी को ट्रॉफी और 11 हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिए गए। सिकंदराराऊ के कप्तान धर्मेंद्र को उपविजेता की ट्रॉफी व पांच हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिए गए।

इस मौके पर आयोजक प्रवीण उपाध्याय, राघवेंद्र गुप्ता, गौरव पचौरी, सचिन शर्मा, अश्विनी शर्मा, जिला समन्वयक अरविंद शर्मा, डॉ. शरीफ अली, डीआरबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम निवास दुबे, गिरीश शर्मा, अरुण शर्मा, प्रशांत शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed