फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ruckus for the post of President in the election of Electricity Employees Front

हाथरस : विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हंगामा

Sun, 22 May 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Ruckus for the post of President in the election of Electricity Employees Front
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव होना था। इसके लिए दो दावेदार आमने सामने आ गए। इसे लेकर ओढ़पुरा बिजली कार्यालय में काफी देर तक हंगामा चला। बाद में चुनाव को टाल दिया गया।
विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष पद पर वर्तमान में बिजेंद्र सिंह राना है। शनिवार की शाम को नए वित्तीय वर्ष का चुनाव होना था। इस दौरान केंद्रीय संरक्षक नरेंद्र दत्त गौतम ने एक कर्मी का अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव रखा। कर्मियों की मानें तो जिस व्यक्ति का नाम रखा था वह चुनाव के समय पर मौजूद नहीं था। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध कर दिया।
विज्ञापन

संगठन में वर्तमान में 45 कर्मी पदाधिकारी व सदस्य के रूप में है। जिसमें चुनाव के लिए करीब 20 कर्मी मौजूद थे। इस दौरान अध्यक्ष पद को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा चला। बाद में कुछ कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। मामले में संगठन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राना का कहना है कि कमेटी के सभी सदस्य नहीं आ पाए। इस कारण चुनाव टाल दिया गया है। अब अगली तिथि तय होने के बाद चुनाव होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed