फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways buses will make additional rounds from 22

हाथरस : 22 से अतिरिक्त फेरे लगाएंगी रोडवेज बसें

Wed, 19 Oct 2022 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Roadways buses will make additional rounds from 22
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों को बसों की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। दिवाली पर आमदनी बढ़ाने व यात्रियो को राहत देने के लिए निगम स्तर से 22 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक दिवाली प्रोत्साहन योजना का संचालन किया जाएगा। इस दौरान सभी चालक परिचालकों के अवकाश पर 31 अक्तूबर तक प्रतिबंध रहेगा। योजना की अवधि में लगातार काम करने वालों को इनामी राशि भी दी जाएगी।
योजना के तहत 22 से 31 अक्तूबर तक लगातार काम करने वाले चालक-परिचालकों को चार हजार रुपये की राशि दी जाएगी। कार्यशाला कर्मियों को 1200 रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। इसके अलावा इस अवधि में कम काम करने वालों की राशि भी अलग-अलग श्रेणी में तय की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना न करना पड़े। एआरएम शशी रानी का कहना है कि 22 से 31 अक्तूबर तक दिवाली प्रोत्साहन योजना लागू रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed