{"_id":"6193fa4bd474e3300b435514","slug":"hathras-roadways-bus-and-tractor-collided-jammed-hathras-news-ali2783083109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रोडवेज बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रोडवेज बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत से लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंदपा क्षेत्रांतर्गत आगरा रोड पर मंगलवार की देर शाम एक ट्रैक्टर ट्राली और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान रोडवेज बस चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी अवरुद्ध हो गया। बाद में पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया।
यह बस आगरा से अलीगढ़ जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर चंदपा से सादाबाद की ओर जा रहा था। रोडवेज बस चालक अनिल निवासी अतरौली अलीगढ़ मामूली रूप से चोटिल हो गया। इस ट्रॉली में बोरिंग के पाइप लदे हुए थे। यह सभी पाइप मौके पर बिखर गए और बस ट्रैक्टर से टकराकर पास ही पड़े बदरपुर में धंस गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। संवाद