फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roads of main roads are narrowed due to encroachment

हाथरस : अतिक्रमण के आगोश में संकरी हो रही मुख्य मार्गो की सड़कें

Fri, 18 Dec 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roads of main roads are narrowed due to encroachment
हाथरस : तालाब चौराहे पर लगा जाम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण के चलते सड़कें संकरी हो रही है। शहर के मुख्य मार्गों पर धड़ल्ले से अतिक्रमण किया जा रहा है। इस कारण लोग सुबह से शाम तक जाम से जूझते हैं। यदि नगर पालिका व जिला प्रशासन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाए तो इन सड़कों को अतिक्रमण से मुक्ति मिल सकती है और राहगीरों को जाम से राहत मिल सकती है।
उल्लेखनीय है कि जिले की सड़कों पर ट्रैफिक का बोझ लगातार बढ़ रहा है। इस वर्ष में जिले की सड़कों पर करीब 38 सौ नए वाहन चल रहे हैं। एक तो पहले से ही शहर की सड़कें कम चौड़ी हैं। वहीं बाकी कसर दुकानदार, हथठेला वालों के अलावा लोगों ने पक्के निर्माण कर पूरी कर दी है। शहर में ज्यादातर दुकानदारों द्वारा अपना सामान दुकानों पर कम, सड़कों पर ज्यादा सजाया जाता है। दुकानों के आगे चारपहिया व दो पहिया वाहन खड़े हो जाते हैं। इस कारण सुबह से शाम तक लोग जाम से जूझते हैं।
विज्ञापन

इन जगहों पर रहती है जाम की स्थिति
हाथरस। शहर के मुख्य मार्गों पर जाम लगने के कारण वाहनों से निकलने वाला धुआं नाक के जरिये अंदर तक जाता है। लोगों के समय की बर्बादी अलग होती है। वाहनों के निकलने के दौरान लोगों में आए-दिन झगड़ा होता है। शहर में पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, घंटाघर, बांस मंडी, किशोर टाकीज चौराहा, चामड़ गेट, नवीपुर चौराहा, बागमूला चौराहा, मेंडू गेट पुलिस चौकी, मधुगढ़ी, सासनी गेट, बागला मार्ग, तालाब चौराहा आदि स्थानों पर सुबह से शाम तक जाम रहता है। इस कारण आमजन को मुश्किलों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed