फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: RLVM and RPM won the matches on the second day

हाथरस : दूसरे दिन आरएलवीएम व आरपीएम ने जीते मैच

Thu, 28 Oct 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: RLVM and RPM won the matches on the second day
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्री रामनाथ सेकसरिया एजुकेशन सोसायटी द्वारा आयोजित इंटर स्कूल प्रीमियर लीग में जिला स्टेडियम पर खेले जा रहे दूसरे दिन के मैच में राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर और आरपीएम पब्लिक स्कूल ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज हासिल की।
राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। डीएलपी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन पर आउट हो गई। इसमें डीएलपी की ओर से सर्वाधिक 26 रन करन ने बनाए और राजेंद्र लोहिया की ओर से सर्वाधिक चार विकेट कुशल ने लिए। जवाब में राजेंद्र लोहिया की टीम ने सात विकेट खोकर 91 का लक्ष्य हासिल किया, जिसमें सर्वाधिक 21 रन कुशल ने बनाए और डीएलपी की ओर से सर्वाधिक दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का खिताब कुशल को दिया गया। दूसरा मैच सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल और आरपीएम पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, जिसमें सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 75 रन बनाए।
विज्ञापन

सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल के इंद्र ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। आरपीएम की ओर से सर्वाधिक दो विकेट सुमित ने लिए। जवाब में आरपीएम स्कूल की टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच दो विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब इंद्र को दिया गया। जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार एवं रामनाथ सेक्सरिया सोसायटी के प्रबंधक दिनेश सेकसरिया ने दोनों ही विजयी टीमों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर आयोजक मंडल के सदस्य अतुल सिंह, विजय शर्मा, डॉ. नगाइच, कमलेश कुमार शर्मा, मैच के अंपायर शेखर कश्यप, विशवेंद्र, मुकुल दीक्षित, गोल्डी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed